पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में रविवार देर रात चार मंजिला ‘रेक्सिन’ गोदाम में आग लग गई। वहीं बचाव अभियान के दौरान इमारत का एक हिस्सा ढहने से तीन दमकल कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को रविवार रात 12 बजकर 25 मिनट पर पीरागढ़ी स्थित गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली थी।
अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले CM फडणवीस-महाराष्ट्र में जल्द बनेगी नई सरकार
उन्होंने बताया कि तुरंत ही दमकल विभाग की 25 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बाद रात करीब ढाई बजे इमारत के पीछे का हिस्सा ढह गया था, जिससे तीन दमकल कर्मी घायल हो गए। घायलों की पहचान समर्थलाल मीणा और परवेश और धरमवीर के तौर पर हुई है।


Download Android App
Download iOS App



