मसूरी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मसूरी में पथ संचलन किया। पथ संचलन पर रास्ते में पुष्पवर्षा की गई वहीं महिलाओं को भी पहली बार पथसंचलन में शामिल किया गया। पथ संचलन में भारत माता की झांकी आकर्षण केंद्र रही। पुराने टिहरी बस से पथ राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने संचलन का शुभारंभ किया। संघ के बैंड व सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बैंड के साथ पथ संचलन शुरू किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया।
गणवेश व हाथों में लाठियों के साथ परेड कर चल रहे स्वयं सेवकों को देखने रास्ते भर लोगों की भीड़ जमा रही। पथ संचलन मलिंगार चैक, गुरूद्वारा चैक, लंढौर चैक, लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलड़ी मालरोड होते हुए गांधी चैक तक किया गया। गांधी चैक पहुंचने पर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। मालरोड पर स्वंय सेवकों की परेड अदभुद दृश्य पैदा कर रही थी। पथ संचलन में शामिल आरएसएस के जिला प्रभारी विष्णु भटट ने कहा कि आरएसएस की स्थापना 1925 में की गई थी व दशहरा पर्व पर आरएसएस विशेष कार्यक्रम आयोजित करता है व पथ संचलन इसी कड़ी का हिस्सा है।
उन्होंने बताया कि स्वयं सेवक पथ संचलन के माध्यम से लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना भरते हैं। वहीं लोगों में सुरक्षा की भावना का संचार भी करते हैं। इस मौके पर सुमन नौटियाल, सत्य प्रसाद जोशी, जगदीश भटट, अंकुश नौटियाल, मनोज रयाल के साथ ही मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, ओपी उनियाल, अरविंद सेमवाल, धर्मपाल पंवार, कपिल मलिक, धनेद्र पुंडीर सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



