दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री सोशल मीडिया के जरिये कथित रूप से फैलाने के लिये पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान राम बाबू कुमार (26), देवेन्द्र (35), अब्दुल रहमान (22), मोहम्मद उमर आलम (22) और संतोष (24) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि इन लोगों को बच्चों के खिलाफ यौन अपराध से संबंधित सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिये पिछले साल शुरू किये गए अभियान ‘ऑपरेशन मासूम’ के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



