नई दिल्ली : राजधानी में जारी सीलिंग के विरोध में व्यापारियों ने दिल्ली बंद के बाद महारैली करने की तैयारी कर ली है। इस रैली के लिए दिल्ली भर से एक लाख व्यापारियों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में वर्कर्स एसोसिएशन एवं कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई), एडीटीवीवीए, बीयूवीएम, एफटीए, फेस्टा सहित अन्य ने मिलकर बैठक की। इस बैठक में 28 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के संबंध में सीटीआई के संयोजक बृजेश गोयल ने बताया कि काॅन्स्टीट्यूशन क्लब में हुए व्यापार संसद के दौरान 500 से अधिक ट्रेड एसोसिएशन ने मिलकर सामूहिक रूप से 28 मार्च को रामलीला मैदान में रैली में हिस्सा लेने का निर्णय लिया। इस दिन दिल्ली में फिर से बाजार बंद रहेगा। वहीं सीटीआई के महासचिव राकेश यादव ने कहा कि रैली में एक लाख से अधिक व्यापारियों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बंद के लिए अभी तक 2500 छोटे बड़े व्यापार संगठनों ने समर्थन दिया है। इसके अलावा अब तक 1200 से अधिक छोटी बड़ी ट्रेड एसोसिएशन ने अपने बाजार बंद रखने का समर्थन दिया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



