डीडीए की महायोजना 2018 में होंगे 20 हजार से ज्यादा फ्लैट्स

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) इस बार मेगा आवासीय योजना लेकर आ रहा है। आवासीय योजना-2018 में इस बार 20,987 फ्लैट्स होंगे। इनमें सबसे अधिक फ्लैट्स एलआईजी श्रेणी के होंगे। इस श्रेणी के तहत 16,296 फ्लैट्स होंगे जो पूरी तरह से नये होंगे। वहीं इस योजना में एचआईजी श्रेणी के केवल 488 फ्लैट्स शामिल होंगे। डीडीए ने योजना में शामिल किए जाने वाले फ्लैट्स की श्रेणी के आधार पर सूची तैयार कर ली है। हालांकि प्राधिकरण ने अभी इन फ्लैट्स कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आवसीय विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यह स्कीम अगस्त तक लांच की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पहले इस स्कीम को जून तक लांच किया जाना था लेकिन कई काम पेंडिंग होने की वजह से स्कीम जून में नहीं लाई जा सकती। महा योजना के फ्लैट्स की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसमें एचआईजी श्रेणी के केवल 488 फ्लैट्स होंगे। इसके अलावा 579 फ्लैट्स एमआईजी, 16,296 फ्लैट्स एलआईजी और 3,624 फ्लैट्स ईडब्ल्यूएस कैटिगरी के होंगे। ये सभी नए फ्लैट्स हैं और लगभग तैयार हो चुके हैं।

यह सभी फ्लैट्स वसंत कुंज, महरौली-महिपालपुर रोड, नरेला और रोहिणी में होंगे। इस योजना को लांच करने से पहले डीडीए फ्लैट्स के आसपास का इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कराने के लिए डीएमआरसी, डीटीसी, दिल्ली जल बोर्ड, बीएसईएस से बातचीत के संपर्क में है। ताकि इन फ्लैट्स में लोगों को बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी न रहे।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team