पश्चिमी साइबेरिया के औद्योगिक शहर में स्थित एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई जबकि बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। रूसी टीवी पर केमेरोवो शहर स्थित विंटर चेरी शॉपिंग सेन्टर से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। मॉल में एक शॉना, एक बॉलिंग एरिया और मल्टीप्लेक्स सिनेमा हैं, जहां कल बहुत भीड़ थी।
रूसी जांच समिति ने तास संवाद समिति को बताया, ‘‘केमेरोवो शॉपिंग सेन्टर में आग लगने की घटना में फिलहाल हम 37 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर सकते हैं।’’ जांचकर्ताओं ने पहले बताया था कि एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हुई है जबकि 30 अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। खबर के अनुसार, स्थानीय बचाव दलों का कहना है कि हादसे के बाद 40 बच्चों सहित 69 लोग लापता हैं।
वही जांच समिति ने 35 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि दो सिनेमाघरों की छत गिर गई। बचावकर्मियों का कहना है कि शॉपिंग सेंटर से करीब 120 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। संवाद समिति के अनुसार, रूस के आपात सेवा मंत्री व्लादिमिर पुत्श्कोव केमेरोवो गए हैं। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App





