पश्चिमी दिल्ली : दिल्ली के लोग झपटमारी, लूटपाट, हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे अपराधिक मामलों से परेशान थे ही अब लोग पुलिस की कार्रवाई से भी परेशान हैं। घटना होने के बाद अब लोग पुलिस बदले भगवान भरोसे हैं। रोहिणी जिले के अलीपुर के बख्तावरपुर गांव में रहने वाली छात्रा ने जिस तरह से पड़ोस में रहने वाले दबंग परिवार के लड़के से परेशान होकर खुदकुशी की। उसको भी पता था कि वह दबंग परिवार से नहीं लड़ सकती है। वहीं घटना को तीन दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी लड़का पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
पुलिस की तीन टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए हरियाणा समेत कई जगहों पर दबिश दे रही है। हरियाणा में उसके काफी रिश्तेदार है।आरोपी के दो मोबाइल फोन भी स्वीच ऑफ है। सूत्रों की मानें तो पुलिस का बढ़ते दबाव को देखते हुए परिवार लड़के को अदालत में सरेंडर करा सकता है। जिसको लेकर परिवार वकील की सहायता ले रहा है। जिनको पता है कि लड़के का पहला अपराध देखकर और सरेंडर करने पर सजा कम हो सकती है। आरोपी मुखर्जी नगर से एसएससी की कोचिंग कर रहा था। उसके दोस्तों को लड़की के बारे में भी पता था।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



