बिहार के आरा से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार की रात को अपराधियों ने दो बाइक सवार पत्रकारो को गाड़ी से कुचल कर मार डाला। दोनों पत्रकारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गडहनी इलाके के नहसी मोड़ के पास हुई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। वही स्थानीय लोगों को शक है कि इस घटना में पूर्व मुखिया का हाथ है।
लोगों ने पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी की भी मांग की है। मारे गए पत्रकारों के नाम नवीन निश्चल और विजय सिंह हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन पत्रकारों ने गडहनी के पूर्व मुखिया मोहम्मद हरसु के खिलाफ खबर लिखी थी, जिसके चलते हरसु ने इन पत्रकारों की हत्या करवा दी। बता दें कि बिहार में पत्रकारों पर पहले भी हमले होते रहे हैं। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
आपको बता दें एक साल पहले सिवान में पत्रकार राजदेव रंजन की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप इलाके के ही दबंग मुखिया के पति और उसके परिजनों पर लगा था। बिहार में बीते कुछ समय में पत्रकारों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। राजदेव रंजन के अलावा समस्तीपुर के बृजकिशोर कुमार जैसे पत्रकारों की हत्या शामिल है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



