नई दिल्ली : दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाए जा रहे हैप्पीनेस करिकुलम का गुर विदेशी मेहमानों ने भी सीखा। दरअसल दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित एशियन समिट में भाग लेने आए अन्य देशों के शिक्षा मंत्री गुरुवार को उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ राउज एवेन्यू स्थित मॉडल स्कूल में पहुंचे। यहां अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्री असदुल्ला हनीफ बाल्की, छत्तीसगढ़ के शिक्षा निदेशक, अफगानिस्तान के दूतावास सचिव मोहम्मद ओमर के साथ पहुंचे।
यहां उन्होंने बच्चों को पढ़ाए जाने वाले हैप्पीनेस करिकुलम के बारे में जाना। साथ ही बच्चों के साथ बैठकर शिक्षकों के द्वारा पढ़ाने जाने वाले तरीके को देखा। साथ ही बच्चों से उनकी राय जानी। बच्चों से पूछा गया कि उन्हें इस विषय से किस तरह का फायदा हो रहा है। वहीं प्रतिनिधि मंडल दल ने स्कूल के साफ व स्वच्छ कैंपस की सरहाना की।
शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों का समय पूरी तरह से शिक्षा के लिए आरक्षित होना चाहिए। उन्हें अन्य कार्य की जगह केवल शिक्षा का ध्यान देना चाहिए।
नामी खिलाड़ियों की मदद से सुधारेेंगे दिल्ली : सिसोदिया
स्मार्ट कक्षा बेहतर… प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल में स्मार्ट कक्षाओं के उपयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि कभी भी कल्पना नहीं कर सकते कि ऐसी व्यवस्था दी जा सकती है।
पढ़ाई में अब लगता है मन
हैप्पीनेस करिकुलम को लेकर बच्चों ने कहा कि अब पढ़ने में मन लगता है। प्रतिनिधिमंडल ने कक्षा छह और सात के बच्चों से बातचीत की। उनसे पूछा कि इस विषय से आपको क्या फायदा हुआ। इसपर बच्चों ने जवाब दिया कि इस करिकुलम को पढ़ने के बाद अध्ययन में एकाग्रता बढ़ गई है। अब पढ़ाई के तरफ ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल दल के साथ इस विषय को एक दूसरे देशों के बीच साझा करने पर विचार किया।


Download Android App
Download iOS App



