भाजपा के पूर्व विधायक पर दुष्कर्म का आरोप

Summary :

शिकायत में बताया गया कि छबील पटेल ने युवती के लिए एक एनजीओ शुरू करने के लिए कहा और उसके दस्तावेज भी महिला के नाम करने के लिए बोला।

दक्षिणी दिल्ली : गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक छबील पटेल के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा है। मामले की सूचना द्वारका जिले के द्वारका साउथ थाना को मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित युवती गुजरात की रहने वाली है और उनके पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। उन्होंने शिकायत में दावा किया है कि छबील पटेल से उनकी मुलाकात वर्ष 2017 में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जिस दौरान उन्होंने विधवा और गरीब महिलाओं के लिए अपनी कमाई का 20 प्रतिशत खर्च करने का दावा किया था।

शिकायत में बताया गया कि छबील पटेल ने युवती के लिए एक एनजीओ शुरू करने के लिए कहा और उसके दस्तावेज भी महिला के नाम करने के लिए बोला। युवती महिला के बहकावे में आ गई, जिसके बाद आरोपी युवती को लेकर दिल्ली आ गया। आरोप है कि दिल्ली में द्वारका स्थित एक अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर पर बने फ्लैट आरोपी ने युवती की चाय में नशे की गोली मिलाई और युवती के बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

युवती ने आरोप लगाया है कि होश में आने पर जब युवती को पता चला, तो उन्होंने छबील पटेल का विरोध किया तो उसने धमकी देते हुए उसके अश्लील फोटो होने की बात कही और धमकी दी कि वह अगर किसी को इसके बारे में बताएगी तो वह उसके फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। पीड़िता ने यह भी कहा है कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करके करीब छह लाख रुपए वसूले है। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि आरोपी नेता ने महिला को कई राजनेताओं और व्यापारियों के साथ हनीट्रैप करवाने की कोशिश की।

Desk Team