ऋषिकेश : शराब तस्करी में संलिप्त पिता बेटे समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से शराब के पव्वे बरामद किये हैं। तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर इन्दिरानगर चौक पर वाहन चैकिंग की गयी। इस दौरान स्कूटी सवार दो लोगों को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें देसी शराब के 240 पव्वे बरामद हुए।
रैन बसेरे में केयरटेकर ही परोस रहे शराब
आरोपियों की पहचान करन पुत्र घसीटा व उसके बेटे सोनू निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश के रूप में हुई। दूसरी ओर पुलिस ने सचिन पुत्र स्व. रतिराम, निवासी-नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश को ऋषिकेश-दून मार्ग स्थित जंगलात बैरियर से देशी शराब के 154 पव्वों के साथ पकड़ा गया। इसके अलावा सुनैना पत्नी स्व. मंगलराम, निवासी-मायाकुण्ड, ऋषिकेश को केवलानन्द चौक से देसी शराब के 21 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया।


Download Android App
Download iOS App



