मसूरी : रोटरी क्लब ने सड़क सुरक्षा को लेकर शहर में जन जागरूकता रैली निकाली। इस मौके परभारतीय स्टेट बैक मुख्य शाखा परिसर से मैसानिक लाॅज बस स्टैण्ड तक रैली निकाली गई । इस अवसर पर जनता को वाहन सीट बैल्ट लगाकर चलाने व दुपहिया हैलमेट लगाकर चलाने का आहवान किया गया, ताकि कीमती जीवन की सुरक्षा हो सके। रोटरी क्लब के अध्यक्ष एसबी लाल के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा रैली निकाली गई। जिसमें आरएन भार्गव इंटर कालेज, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर व मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्र – छात्राओं ने रैली में प्रतिभाग किया और नारेबाजी कर जनता को जागरूक किया।
जिसमें वह सीट बैल्ट लगाकर वाहन चलाने, वाहन गति सीमित रखने, दुपहिया चालकों को हैलमेट लगाने आदि से संबंधित नारेबाजी कर रहे थे। इस मौके पर एसबी लाल ने कहा कि इस रैली का उददेश्य लगातार बढती सड़क दुर्घटनाओं के चलते जानमाल की हानि को कम करना है। इस मौके पर रोटरी सचिव एन के साहनी ने कहा कि रैली निकालने का उददेश्य वाहन चालकों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रतिदिन सैकड़ो जाने यातायात नियमों का पालन न करने के कारण होती है।
नशे पर रोक के लिए जागरूकता रैली
रैली के अंत में अध्यक्ष एसबी लाल ने सभी स्कूलों व रोटरी सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. जीके ठकराल, रणवीर सिंह, संदीप साहनी, मनमोहन कर्णवाल, जया कर्णवाल, शरद गुप्ता सुविज्ञ सब्बरवाल, विपुल मित्तल, सुरेश अग्रवाल, रजत अग्रवाल सहित रोटेरियन मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



