उत्तरी दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में शुक्रवार को एक चार मंजिला इमारत गिर गई है। बताया जा रहा है मलबे में दो मजदूरों की घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक पांच लोग फंसे हुए हैं और बचाव अभियान जारी है। दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं।

इस बीच, स्थानीय पुलिस भी बचाव अभियान में दमकल अधिकारियों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को घटना स्थल से दूर रखने के लिए एक परिधि भी निर्धारित की।

दिल्ली की आजाद मार्केट इलाके के शीश महल में बिल्डिंग में construction का काम चल रहा था। वह इमारत अचानक गिर गई। इसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। इसके गिरने का आह्वान सुबह 8:50 बजे हुआ। इसके बाद रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया।


Download Android App
Download iOS App



