नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्ण राज्य की मांग को लेकर रविवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी का कहना है कि पूर्णराज्य के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों को लिखे गये पत्रों के जवाब न मिलने के चलते यह निर्णय लिया गया है।
इस कड़ी में सोमवार को आप कांग्रेस के दफ्तर का घेराव करेगी। इस दौरान गोपाल राय ने कहा कि पूर्ण राज्य की मांग को लेकर हमने हर संभव प्रयास किए परंतु कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकलने से निराश होकर पार्टी को आंदोलन की तरफ जाना पड़ा।
उन्होंने कहा कि आप ने बहुत से विकास कार्य और बदलाव के कार्य किए हैं, परंतु क्योंकि दिल्ली आधा अधूरा राज्य है, इस कारण दिल्ली की सरकार को सभी शक्तियां प्राप्त नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



