पूर्वी दिल्ली : नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के भजनपुरा इलाके में एक मां को अपनी 13 वर्षीय बेटी का पेट बढ़ता देख संदेह होने पर डॉक्टर के पास ले गई। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें जो बताया वो सुनकर बच्ची के माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। जी हां डॉक्टर ने उन्हें जानकारी दी कि उनकी बच्ची 4-5 माह की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने बच्ची से इस बारे में बात की तो उसने बताया कि दो लोगों ने उसका रेप किया था।
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद रेप, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। साथ ही एक किशोर को पकड़कर जेजेबी (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। जबकि 26 वर्षीय आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में 11 अक्टूबर को बच्ची के 164 के बयान हुए तो उसने खुलासा कि उसके साथ कई बार गैंगरेप हुआ था। जिसमें तीन और आरोपी शामिल थे। फिलहाल मामले में कोई और गिरफ्तारी नहीं हुई है। सभी आरोपी पीड़ित परिवार के घर के आसपास ही रहते हैं।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित किशोरी परिवार सहित भजनपुरा के एक इलाके में रहती है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। गत 5 अक्टूबर की रात किशोरी की मां ने उससे पूछा कि ‘तुम पेट से मोटी क्यों लग रही हो’ किशोरी ने कोई जवाब नहीं दिया। अगले दिन परिजन पीड़िता को डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि उनकी बेटी पांच माह की गर्भवती है। ये सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। वह बेटी को घर ले आए। इसके बाद उन्होंने बेटी से पूछा कि आखिर ये सब क्या है, तो उसने बताया कि करीब पांच माह पहले उसकी एक सहेली ने उसकी दोस्ती एक किशोर से करवाई थी।
आरोप है कि कुछ समय बाद ही किशोर ने किशोरी को अपने घर बुलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। करीब एक सप्ताह तक ऐसा ही हुआ। इसके बाद किशोर ने किशोरी से बातचीत करनी बंद कर दी। इसके बाद बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले पापा के दोस्त ने भी बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने 6 अक्टूबर को ही केस दर्ज कर के दोनों आरोपियों को दबोच लिया था।
मां को मारने की धमकी देकर 7 बार किया गैंगरेप
मजिस्ट्रेट के सामने दिए 164 के बयान में छात्रा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक अन्य युवक ने उसे अपने कमरे में बुलाकर भी उसके साथ रेप किया था। उसकी बात न मानने पर आरोपी ने छात्रा की मां को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने अगले दिन भी छात्रा को अपने घर बुलाया था। वहां तीन और लड़के मौजूद थे। सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया था। आरोप है कि इसी तरह धमकी देकर आरोपियों ने सात बार उसके साथ गैंगरेप किया था।


Download Android App
Download iOS App



