अपने नए वीडियो में बॉक्सिंग करती नजर आयी सारा अली खान , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Summary :

सोशल मीडिया पर अक्सर सारा अली खान अपने वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती है जो उनके फैंस को खूब पसंद आते है। हाल ही में सारा ने जो वीडियो शेयर किया है वो खूब वायरल हो रहा है।

सारा अली खान बॉलीवुड की सबसे चुलबुली अभिनेत्रियों में से एक है और भले ही एक्ट्रेस अभी दो ही फिल्म पुरानी हो पर लोकप्रियता के मामले में वो किसी से कम नहीं है। सारा अली खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। 
सोशल मीडिया पर अक्सर सारा अली खान अपने वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती है जो उनके फैंस को खूब पसंद आते है। हाल ही में सारा ने जो वीडियो शेयर किया है वो खूब वायरल हो रहा है। 
सारा अपने इस ताजा वीडियो में जिम में वर्कआउट के साथ साथ बॉक्सिंग स्किल्स सीखती नजर आ रही है। सारा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और अब तक इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

सारा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है ,’ ये वीकेंड है और समय है अलग तरह के पंच का।’ सारा इस वीडियो शॉर्ट्स और जिम टॉप में नजर आ रही है और वेट लिफ्टिंग के साथ-साथ पंचिंग करती नजर आ रही है। 
सारा एक फिटनेस फ्रीक मानी जाती है और इनकी फिटनेस जर्नी बेहद प्रेरणादायक है। सारा अली खान फिल्मों में आने से पहले काफी मोटी थी पर उन्होंने बेहद मेहनत  से अपना वजन कम किया और अब उनके पास बेहद ग्लैमरस बॉडी है।

 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सारा अली खान जल्द वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 की रीमेक में काम करती नजर आयेंगी और साथ ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आजकल – 2 में लीड रोल में दिखेंगी।

Desk Team