उत्तर प्रदेश का जिला गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ग्राम कनावनी पुस्ता रोड डूब क्षेत्र स्थित झुग्गियों में सोमवार को दोपहर भीषण आग लग गई। आग के चलते पास में ही स्थित एक गौशाला में अब तक करीब 49 गायों की मौत होने की खबर है। दमकल की दर्जनों गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं।
दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है
आग की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना में कई गायों के भी आग में झुलसने की खबर है। हालांकि, गायों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। आग इतनी जबर्दस्त है कि उसने देखते ही देखते पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने से आस-पास की लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है।
हादसे में 30 से ज्यादा झुग्गियां भी जलकर राख हुई
श्री कृष्णा सेवा गौशाला ट्रस्ट के संचालक सूरज के मुताबिक, हादसे के समय उनकी गौशाला में 100 से अधिक गाय थीं। इनसे करीब 49-50 गायों की आग में जलकर मौत हो गई हैं। आग झुग्गियों में लगी थी। हादसे में 30 से ज्यादा झुग्गियां भी जलकर राख हुई हैं और 3 सिलेंडर फटे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे की जगह ही गैस सिलेंडर का गोदाम है। आग लगने के दौरान 10 से ज्यादा गैस सिलेंडरों में धमाका होने की बात कही जा रही है। इनमें 2 बड़े और 8 छोटे जले हुए सिलेंडर बरामद हो गए हैं। अन्य की तलाशा की जा रही है। इस आग में कई मुर्गे भी जलकर मर गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



