नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कुख्यात बदमाश व गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी गैंग के शार्प शूटर राकेश दहिया उर्फ राका को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों की माने तो वह इन दिनों सुनील टिल्लू के किसी बदमाश की हत्या की कोशिश में जुटा था। पुलिस को उसके पास से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। जीतेंद्र पर पहले से हत्या व हत्या के प्रयास सहित तीन मुकदमें दर्ज हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डा. जी. राम गोपाल नाइक ने बताया कि गत दिनों गैैंगस्टर जीतेंद्र गोगी और सुनील टिल्लू गैंग की आपसी लड़ाई में दोनों गिरोह के कई बदमाशों की हत्या हो चुकी है। इसके मद्देनजर दोनों ने अपने-अपने गिरोह में कई शार्प शूटरों की भर्ती की थी।
वसीम रिजवी की हत्या की कोशिश में जुटा शार्प शूटर गिरफ्तार
जीतेंद्र ने अरमान नाम के एक शार्प शूटर को अपने गिरोह से जोड़ा था जिसकी टिल्लू गिरोह के बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद जीतेंद्र ने टिल्लू गिरोह के बदमाशों को खत्म करने के लिए राकेश दहिया को अपने साथ मिलाया।


Download Android App
Download iOS App



