नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे न्याय युद्ध के पांचवें चरण में रविवार को बवाना विधानसभा में ललकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री और सत्येंद्र जैन के पुतले के साथ ही बवाना औद्यौगिक क्षेत्र में दिल्ली सरकार द्वारा जील कैंसिल करने के लिए जारी किए गए नोटिसों की होली भी जलाई जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस की माने तो इस रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन केन्द्र व दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गैर कानूनी सीलिंग, कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बड़ी घोषणा करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा बताते हैं कि दिल्ली में कांग्रेस के शासन के दौरान बवाना राजीव रत्न आवास योजना के तहत मकान बनवाए गए थे, जो आजतक मजदूरों को नहीं दिए गए। रैली में इसका भी मामला उठाया जाएगा।
न्याय युद्ध में अब कांग्रेस की ललकार व हुंकार रैली
इसके साथ-साथ गांवों के लोगों को औद्योगिक क्षेत्रों में उनकी जमीन के बदले प्लाट देने के साथ-साथ गांव के भूमिहीनों को रोजगार देने के लिए छोटी-छोटी दुकानें देने संबधी प्रस्ताव भी रैली में लाए जाऐंगे। अगर मकान आवंटन की प्रक्रिया तुरंत शुरू नहीं की गई तो गुस्साए मजदूर इन मकानों में जबरन घुस भी सकते हैं। वहीं बवाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र ने दावा किया कि रैली में 25 हजार लोग आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



