सीपी के होटल में महिला का एमएमएस बनाने वाला अरेस्ट

Summary :

कनॉट प्लेस के एक नामी रेस्टोरेंट के शौचालय में मोबाइल से महिला का वीडियो बनाने वाले होटलकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली : कनॉट प्लेस के एक नामी रेस्टोरेंट के शौचालय में मोबाइल से महिला का वीडियो बनाने वाले होटलकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब आरोपी को कोर्ट में पेश किया तो आरोपी के खिलाफ शिकायत और वीडियो बनाने में प्रयुक्त फोन न होने के कारण उसे तभी जमानत मिल गई।

पुलिस ने आरोपी को घटना के बाद माहौल खराब करने के तहत 107/51 तहत बुक कर लिया था। पुलिस को उम्मीद थी कि इस बीच पीड़िता पुलिस को शिकायत भी दे देगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान तिलक मार्ग निवासी विकास पाल (30) के रूप में की है। पुलिस सूत्रों की माने तो घटना के बाद होटल में माहौल काफी गर्म हो गया था। लोग उग्र होकर आरोपी विकास पाल के साथ मारपीट न कर दें, इसीलिए होस्टल स्टाफ ने उसे पिछले गेट से बाहर भगा दिया था।

कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में महिला से छेड़छाड़, पुलिस आखिर कैसे करे कार्रवाई

बाद में उसे कनॉट प्लेस पुलिस ने धर-दबोचा। आरोप था कि विकास ने पीड़िता महिला का उस वक्त वीडियो बनाया, जब वह होटल के शौचालय को इस्तेमाल करने पहुंची थी। मगर पीड़िता को इसकी भनक लग गई और उसने शोर मचा दिया। महिला ने फोन भी अपने कब्जे में लेकर रख लिया। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने के बाद कोर्ट में पेश किया तो पुलिस अदालत में न तो आरोपी के खिलाफ महिला की शिकायत पेश कर सकी और न ही उस फोन को पेश कर पाई, जिससे महिला का वीडियो बनाया गया था।

Desk Team