Gokalpuri Murder Case : मुठभेड़ में पकड़ा गया मुख्य आरोपी, पैर में लगी गोली

Summary :

Gokalpuri Murder Case : दिल्ली के गोकुलपुरी में हुए नीरज अरोड़ा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार रात गोकुलपुरी के नाला रोड पर पुलिस और मुख्य आरोपी रवि उर्फ रिंकू के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि उर्फ रिंकू को दबोच लिया। इस मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इनपुट के आधार पर 26 अगस्त को जाल बिछाया। पता चला था कि बदमाश रवि गोकुलपुरी इलाके में आ रहा है। बता दें कि आरोपी करीब 11.45 बजे जब इलाके से गुजरा तो पुलिस ने मोटरसाइकिल रोकने की कोशिश…

Gokalpuri Murder Case : दिल्ली के गोकुलपुरी में हुए नीरज अरोड़ा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार रात गोकुलपुरी के नाला रोड पर पुलिस और मुख्य आरोपी रवि उर्फ रिंकू के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि उर्फ रिंकू को दबोच लिया। इस मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इनपुट के आधार पर 26 अगस्त को जाल बिछाया। पता चला था कि बदमाश रवि गोकुलपुरी इलाके में आ रहा है। बता दें कि आरोपी करीब 11.45 बजे जब इलाके से गुजरा तो पुलिस ने मोटरसाइकिल रोकने की कोशिश की।

Highlight :

  • गोकुलपुरी में हुए नीरज अरोड़ा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • गोकुलपुरी के नाला रोड पर पुलिस और मुख्य आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ 
  • पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि उर्फ रिंकू को गिया गिरफ्तार

गोकुलपुरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: मुठभेड़ में पकड़ा गया गोकलपुरी हत्या कांड का मुख्य आरोपी - Dainik  Savera Times | Hindi News Portal

पुलिस के मुताबिक बदमाश ने फायरिंग की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रवि के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। उसके पास से एक 7.65 एमएम की पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा, एक चोरी की मोटरसाइ‌किल भी मिली, जो जीटीबी एन्क्लेव से चोरी की गई थी।

अरोड़ा हत्या के मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार

Murder accused arrested हत्या का आरोपी गिरफ्तार, गया न्यूज़

बता दें कि नीरज अरोड़ा हत्या के मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें भूपेंद्र उर्फ जालिम और नीरज कुमार शामिल हैं। हत्या के पीछे का कारण शराब पीने के दौरान विवाद को बताया गया था। आरोपियों ने नीरज पर गली में हमला किया और रवि ने बेदर्दी से गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

गोकलपुरी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

गोकुलपुरी रोडरेज मर्डर: CCTV खंगाले, डॉजियर चेक किए... जानिए पुलिस ने  मुठभेड़ के बाद बदमाश को कैसे पकड़ा - gokulpuri murder case police arrested  accused after encounter ...

रवि उर्फ रिंकू के खिलाफ गोकलपुरी थाने में धारा 221/132/109 (1) बीएनएस और 106 बीएनएसएस तथा 25/27/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी रवि उर्फ रिंकू पहले से ही पुलिस फाइलों में हिस्ट्रीशीटर दर्ज है। उस पर तीन हत्या सहित कुल सात पहले ही पांडव नगर थाने में दर्ज हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh