पूर्वी दिल्ली : नंद नगरी इलाके में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में गोकशी किए जाने की बात सामने आई। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को गाय के कटे हुए अवशेष बरामद हुए। वहीं दो जिंदा गाय भी बरामद हुईं। उधर, पुलिस के आने की भनक लगते ही मकान मालिक दोनों भाई मौके से फरार हो गए।
डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गोकशी का मामला दर्ज कर उबेर (28) नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि इसके भाई शहजाद की तलाश की जा रही है। आरोपी लोनी से तीन गाय खरीदकर लाए थे। पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
राजस्थान के अलवर जिले में 40 किलो गोमांस के साथ 3 गिरफ्तार हुई महिलाएं
साथ ही स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। जानकारी के मुताबिक, उबेर व शहजाद परिवार सहित एल-ब्लॉक के मकान में रहते हैं। करीब 10 दिन पूर्व इनके पिता की मौत हुई है। दोनों की पत्नियां व मां पहली मंजिल पर रहती है। शनिवार शाम को स्थानीय लोगों ने दोनों को तीन गाय लाते हुए देखा था। आरोपी अपने मकान में गाय लेकर पहुंच गए।


Download Android App
Download iOS App



