नई दिल्ली : डेंगू से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शुरू किए गए ’10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान के दूसरे रविवार को दिल्ली की कई बड़ी हस्तियां इस अभियान में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री की पहल के बाद समाज के हर क्षेत्र से डेंगू के खिलाफ लड़ाई के लिए शुरु हुई इस मुहिम को अपार समर्थन मिल रहा है।
जाने-माने अभिनेता एवं भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा कि आप एक सच्चे आदर्श हैं। डेंगू को हराने का यह मंत्र दिल्ली निवासियों के लिए बहुत उपयोगी होगा। आप सरकार चला रहे हैं जैसे कि पूरी दिल्ली आपके परिवार का हिस्सा थी। ईश्वर आपको सामाज की भलाई के लिए काम करने की शक्ति दे।
अगर कभी आपको ऐसे महान कामों में किसी भी प्रकार से हमारी आवश्यकता हो विशेष रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तो हम सब आपके साथ हैं। वहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि मुझे टैग करने के लिए धन्यवाद। मैं आज दिल्ली में नहीं हूं लेकिन मेरे माता-पिता हैं। वे डेंगू से लड़ने के लिए चुनौती स्वीकार करते हैं।
यह जल जनित बीमारियों से खुद को बचाने के लिए एक शानदार पहल है! हिंदी सिनेमा के निर्देशक महेश भट्ट ने भी सीएम केजरीवाल की इस पहल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली को डेंगू फ्री बनाने के लिए केजरीवाल को और शक्ति मिलने की कामना की।
सरोद के महानायक उस्ताद अमजद अली खान ने ट्वीट कर कहा कि आपके समय में से सिर्फ 10 मिनट आपके परिवार को डेंगू से बचा सकते हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे इतना सरल बना दिया है! आपको बस हर रविवार को अपने घर की जांच करनी है और यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी स्थान पर पानी जमा न हो।
गीतकार जावेद अख्तर ने भी सभी लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील के साथ एकता का संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि कुछ मामले और मुद्दे राजनीति से ऊपर होने चाहिए। मेरा मानना है कि डेंगू को मिटाने के अपने अभियान में दिल्ली सरकार के साथ सभी को सहयोग करना चाहिए। रोग आपकी राजनीतिक प्राथमिकताओं की परवाह नहीं करता है।
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि आपका 10 मिनट का समय आपके परिवार को डेंगू से बचा सकता है। आपको बस इतना करना है कि हर रविवार को अपने घर की जांच करें और सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थान पर कोई साफ पानी जमा तो नहीं है। केजरीवाल और उनकी टीम को इस अभियान में जनता को शामिल करने के लिए धन्यवाद।
पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने कहा कि डेंगू से बचने के लिए राजधानी में चलाए जा रहे डेंगू विरोधी अभियान में शामिल होने की खुशी है। वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने भी डेंगू के खिलाफ इस मुहिम का समर्थन करते हुए कहा कि दिल्ली को स्वस्थ और बीमारी मुक्त बनाने की इस मुहिम में मैं भी दिल्ली की जनता के साथ हूं।
एलजी ने भी जांचा मच्छरों का प्रजनन
दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल भी रविवार को सीएम केजरीवाल की डेंगू के खिलाफ अनिल बैजल भी जुड़ गए। उन्होंने अपने आधिकारिक निवास राज निवास का निरीक्षण किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परिसर के किसी भी हिस्से में साफ पानी जमा न हो।
बैजल ने अपने घर में ठहरे हुए पानी का पता लगाने के लिए जांच की ताकि डेंगू वाले मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। उन्हानें घर के सामने बने ग्रीन एरिया में पानी की जांच की। जिसकी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की।
उपराज्यपाल ने दिल्ली के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जैसा कि लोग कहते हैं ‘रोकथाम इलाज से बेहतर है’ मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए अपने घरों और आसपास की जांच करें। डेंगू मुक्त दिल्ली हमारा लक्ष्य है।


Download Android App
Download iOS App



