केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने अनशन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक राज्य के मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता कि वह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात को लेकर अनशन पर बैठने का नाटक करें।
उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य के दर्जे पर संविधान में संशोधन की जरूरत होगी और अगले चार महीने तक संसद का कोई सत्र नहीं है, अब नई लोकसभा चुने जाने के बाद ही सत्र होगा। ऐसे में जब लोकसभा चुनाव नजदीक हैं तो इसकी चर्चा करना भी बेमानी है। गोयल ने कहा कि असल बात तो यह है कि केजरीवाल सरकार ने चार साल तक दिल्ली के विकास के लिए कोई काम नहीं किए। पहले वे दोष देते रहे कि केन्द्र की सरकार उनको काम करने नहीं दे रही और अब इस बात को कह रहे हैं कि पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं था।
इसका मतलब एक बात तो स्पष्ट है कि केजरीवाल सरकार खुद मानती है कि दिल्लीवासियों के लिए कुछ भी विकास के काम नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने केन्द्र सरकार से लेकर उपराज्यपाल, दिल्ली पुलिस सबसे झगड़े किए, उन सबको देखते हुए कोई भी सोचेगा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना भी चाहिए या नहीं?


Download Android App
Download iOS App



