दिल्ली में AQI 400 पार, हवाओं में खुला जहर, सरकार ने लागू किया ग्रेप-3, इन प्रतिबंधो का पालन जरूरी

Grap 3 in Delhi (credit s-m)

Grap 3 in Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) “गंभीर” श्रेणी में दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने हवा की स्थिति को सुधारने के लिए मंगलवार से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण के तहत कई सख्त नियम लागू किए हैं।

Grap 3 in Delhi: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, 10 नवंबर को दिल्ली का औसत AQI 362 था, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। अगले ही दिन, यानी 11 नवंबर की सुबह 9 बजे, यह बढ़कर 425 हो गया, जो “गंभीर” श्रेणी में है। इसका मतलब है कि दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं रह गई है।

Grap 3 in Delhi (credit s-m)
Grap 3 in Delhi (credit s-m)

Delhi NCR pollution: क्या है GRAP-3?

ग्रेप यानी Graded Response Action Plan एक ऐसी योजना है जो प्रदूषण के स्तर के हिसाब से चरणबद्ध तरीके से सख्त कदम उठाने की व्यवस्था करती है। ग्रेप-3 तब लागू किया जाता है जब AQI “गंभीर” श्रेणी में पहुंच जाए (401-450 के बीच)। इसका उद्देश्य प्रदूषण को नियंत्रित करना और लोगों के स्वास्थ्य को बचाना है।

Delhi Pollution vs Restrictions: ग्रेप-3 के तहत लागू प्रमुख पाबंदियां

  • निर्माण और विध्वंस कार्यों पर रोक: गैर-जरूरी निर्माण कार्य जैसे खुदाई, पाइलिंग, ट्रेंचिंग आदि पर प्रतिबंध रहेगा।
  • पुराने वाहनों पर रोक: दिल्ली और एनसीआर के जिलों में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल चार पहिया वाहनों के चलने पर रोक होगी।
  • डंपिंग और सामग्री परिवहन बंद: रेत, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री को खुले में या कच्ची सड़कों पर लाने-लेजाने की मनाही होगी।
  • स्टोन क्रशर और हॉट मिक्स प्लांट बंद: जो इकाइयां स्वच्छ ईंधन पर नहीं चलतीं, उन्हें तुरंत बंद करने के निर्देश हैं।
  • डीजल जेनरेटर सेट पर रोक: जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी जगह डीजल जनरेटर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
  • बस और निजी वाहनों पर नियंत्रण: अंतरराज्यीय डीजल बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
  • वर्क फ्रॉम होम की सलाह: निजी कंपनियों को कर्मचारियों को घर से काम करने या हाइब्रिड मोड अपनाने की सलाह दी गई है।
  • स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं: प्रदूषण से बच्चों को बचाने के लिए कक्षा 5 तक की फिजिकल क्लास रोकने और ऑनलाइन पढ़ाई कराने की सलाह दी गई है।
Grap 3 in Delhi (credit s-m)
Grap 3 in Delhi (credit s-m)

किन्हें मिलेगी छूट?

हालांकि, सभी कार्यों पर रोक नहीं है। जरूरी सेवाओं जैसे रेलवे, मेट्रो, हवाई अड्डा, रक्षा, सफाई और स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं को निर्धारित मानकों का पालन करते हुए काम जारी रखने की अनुमति दी गई है।

कहां कितना दर्ज हुआ AQI?

दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही। कुछ प्रमुख स्थानों पर दर्ज एक्यूआई इस प्रकार रहा:

क्षेत्र AQI श्रेणी
आनंद विहार 442 गंभीर
आईटीओ 433 गंभीर
मुंडका 455 गंभीर
रोहिणी 451 गंभीर प्लस
वजीरपुर 460 गंभीर प्लस
पंजाबी बाग 451 गंभीर प्लस
चांदनी चौक 420 गंभीर
अलीपुर 434 गंभीर प्लस
बवाना 462 गंभीर प्लस
गुरुग्राम सेक्टर-51 408 गंभीर

AQI स्केल क्या बताता है?

सीपीसीबी के अनुसार:

AQI Range Category
0–50 अच्छा
51–100 संतोषजनक
101–200 मध्यम
201–300 खराब
301–400 बहुत खराब
401–500 गंभीर

यह भी पढ़ें: दिल्ली में धमाके के बाद हड़कंप! होटलों में पुलिस की छापेमारी, 4 संदिग्ध हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।