Pakistan Islamabad Bomb Blast: दिल्ली में कार धमाके की तरह ही पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास कार में भीषण विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हो गए है। कोर्ट की पार्किंग में खड़ी कार में विस्फोट के बाद हड़कंप मच गया है और भीषण विस्फोट की आवाज दूर दूर तक सुनाई दी गई। इस धमाके में कई वकील और आसपास के लोग घायल हो गए है।
Pakistan Islamabad Bomb Blast

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के कार्ट परिसर में खड़ी कार में हुए विस्फोट के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आसपास का इलाका सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस धमाके के दौरान भारी भीड़ मौजूद थी और कई वकील घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि यह धमाका कार में सिलेंडर फटने के दौरान हुआ है
Islamabad Car Blast

कार में सिलेंडर फटने के बाद आम नागरिक घायल हो गए है और पुलिस ने इलाके को सील करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अभी किसी भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
ALSO READ: दिल्ली में धमाके के बाद हड़कंप! होटलों में पुलिस की छापेमारी, 4 संदिग्ध हिरासत में


Download Android App
Download iOS App




