‘षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा’, PM मोदी ने भूटान से दिल्ली ब्लास्ट की घटना पर दिया बड़ा मैसेज

Summary :

PM Modi on Delhi blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले के नजदीक कार विस्फोट में हुई मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि इस विस्फोट के पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह भूटान दौरे पर पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “आज का दिन भूटान के लिए, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए बहुत अहम है। सदियों से भारत और भूटान का संबंध बहुत ही गहन, आत्मीय और सांस्कृतिक रहा है। इसलिए, इस महत्वपूर्ण अवसर…

PM Modi on Delhi blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले के नजदीक कार विस्फोट में हुई मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि इस विस्फोट के पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह भूटान दौरे पर पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “आज का दिन भूटान के लिए, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए बहुत अहम है। सदियों से भारत और भूटान का संबंध बहुत ही गहन, आत्मीय और सांस्कृतिक रहा है। इसलिए, इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना भारत की और मेरी प्रतिबद्धता थी। लेकिन, आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं।”

Narendra Modi statement: पीएम मोदी ने जताया दुःख

PM Modi on Delhi blast
PM Modi on Delhi blast

पीएम मोदी ने कहा, “सोमवार शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि वे रातभर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों और सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में थे। विचार-विमर्श चल रहा था, जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, “हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Modi Bhutan visit: भूटान से दिल्ली आरोपी के लिए दहाड़

PM Modi on Delhi blast
PM Modi on Delhi blast

इसी बीच, भूटानी नेतृत्व ने दिल्ली ब्लास्ट की घटना पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और विस्फोटों से प्रभावित सभी लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार रात दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति शोक संवेदना जताई। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। पीएम मोदी ने रात करीब पौने 10 बजे ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए बताया कि अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

DELHI BLAST: सोमवार शाम की घटना

DELHI BLAST
DELHI BLAST

दिल्ली में लाल किले के नजदीक सोमवार शाम करीब 7 बजे कार में तेज धमाके के बाद आग लग गई थी। इससे कई अन्य कार भी चपेट में आईं। इस कार विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, एजेंसियां कई एंगल से घटना की जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Blast Live: आतंकी उमर का दोस्त डॉक्टर सज्जाद अहमद गिरफ्तार, एक्शन जारी; हाई लेवल मीटिंग खत्म

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।