ग्रेटर कैलाश में ‘सलमान खान जिम’ में लगी आग, सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Summary :

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में स्थित 'सलमान खान जिम' की पहली मंजिल पर गुरुवार रात करीब 10:15 बजे आग लग गई। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद वहां मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित एम ब्लॉक मार्केट में गुरुवार रात करीब 10:15 बजे अभिनेता सलमान खान के जिम ब्रांड की फ्रेंचाइजी में अचानक आग लग गई। जिम की पहली मंजिल पर लगी इस आग की चपेट में आने से पहले ही पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की इस तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

पुलिस ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त की रात को करीब 10:15 बजे जिम में आग लग गई। यह हादसा दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में स्थित सलमान खान के जिम ब्रांड की फ्रेंचाइजी की पहली मंजिल पर आग लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। सबसे पहले अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। इस वजह से बड़ा हादसे होने से टल गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। असल वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। वहीं, आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने पूरी स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया।

इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और न ही कोई घायल हुआ है। इसके अलावा जिम में भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। इसके साथ ही इस बात को साफ़ तौर पर कहा गया है कि यह जिम एक्टर सलमान खान का व्यक्तिगत स्वामित्व वाला नहीं है बल्कि उनके जिम ब्रांड की फ्रेंचाइजी है।

Also Read: वृंदावन में निर्माणाधीन ओमैक्स मॉल की गिरी शटरिंग, 3 मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।