Doctor Forgot Baby in Car Death: अमेरिका के केंटकी से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 10 महीने की बच्ची की बंद कार में कई घंटे तक बंद रहने के बाद मौत हो गई। बच्ची की पहचान स्कॉटी ग्विन क्रोवेल के तौर पर हुई है। बता दें कि डॉक्टर दादी को उसे डेकेयर छोड़ना था, लेकिन वह उसे कार में ही भूल गईं और अपने क्लिनिक के लिए निकल गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 13 अगस्त को मैडिसनविले शहर की है। पुलिस के अनुसार, 61 वर्षीय डॉ. स्टेसी फेजेनबेकर को उस सुबह अपनी पोती को डेकेयर छोड़ना था। लेकिन दादी बच्ची को डेकेयर ले जाने की जाने के बजाय सीधे अपने मेडिकल क्लिनिक पहुंच गईं। इस दौरान बच्ची कार में ही रह गई और परिवार को काफी देर तक इसकी कोई भनक नहीं लगी।
35 डिग्री तापमान ने ली मासूम की जान
शाम करीब 4 बजे बच्ची के पिता उसे डेकेयर से लेने पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि बच्ची उस दिन सुबह डेकेयर आई ही नहीं थी। इसके बाद परिवार को एहसास हुआ कि बच्ची को कार में ही छोड़ दिया गया है। जानकारी मिलते ही दादी और कुछ कर्मचारी कार की ओर दौड़े। बच्ची को तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
घटना के समय इलाके का बाहरी तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस था। रिपोर्ट के अनुसार, बंद कार के अंदर तापमान लगभग 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच । इतनी तेज गर्मी में किसी बच्चे का लंबे समय तक बंद कार में रहना बेहद खतरनाक हो सकता है। कई घंटों तक कार में रहने की वजह से बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने कराया ड्रग और अल्कोहल टेस्ट
मैडिसनविले पुलिस के मेजर जेसन मैकनाइट ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस ने डॉ. फेजेनबेकर का ड्रग्स और अल्कोहल टेस्ट भी कराया है। लेकिन, अधिकारियों ने संकेत दिया है कि टेस्ट के पॉजिटिव आने की संभावना कम है। फिलहाल पुलिस ने दादी के खिलाफ कोई आरोप दर्ज नहीं किया है। जांच पूरी होने के बाद मामले को ग्रैंड ज्यूरी के सामने रखा जा सकता है। बच्ची की मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. फेजेनबेकर करीब एक साल पहले अपनी बेटी के साथ रहने के लिए मैडिसनविले आई थीं। बच्ची का जन्म 20 सितंबर 2025 को IVF के जरिए हुआ था। बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए उसे श्रद्धांजलि दी। पोस्ट में परिवार ने अपनी प्यारी बच्ची को याद करते हुए लिखा कि वे उससे बहुत प्यार करते हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका-कनाडा के विदेश मंत्रियों की मुलाकात, वेनेजुएला और आर्कटिक सुरक्षा पर हुई चर्चा



Download Android App
Download iOS App




