Huawei Pura X View launched: Huawei ने लॉन्च किया पहला वाइड डिस्पले Pura X View स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी समेत मिलेंगे कई फीचर

Summary :

Huawei ने दुनिया का पहला वाइड डिस्पले स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में टैबलेट जैसी डिस्पले जिसका Ratio 6:9.5 दिया गया है। साथ

Huawei ने दुनिया का पहला वाइड डिस्पले स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में टैबलेट जैसी डिस्पले जिसका Ratio 6:9.5 दिया गया है। साथ ही 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ कई शानदार फीचर भी इस स्मार्टफोन में शामिल किए गए है। इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट और कई शानदार कलर के साथ लॉन्च किया गया है लेकिन यह 28 अगस्त 2026 को सेल के लिए उपलब्ध होगा। जानते है इस स्मार्टफोन में क्या फीचर मिलेंगे और क्या कीमत हो सकती है।

वाइड डिस्पले और पावरफुल चिपसेट

Huawei Pura X View features & specifications
Huawei Pura X View features & specifications

इस स्मार्टफोन में टैबलेट की तरह वाइड डिस्पले दी गई है जानते है सभी सस्पेशिफिकेशन के बारे में..

Display: स्मार्टफोन में 6.39 इंच की Amoled Display दी गई है और वाइड डिस्पले का Ratio 6:9.5 दिया गया है। साथ ही यह 6500 ब्राइटनेस निट्स सपोर्ट दिया गया है।

Battery: 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Camera: ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है।

Chipset: चीनी ब्रांड का Kirin चिपसेट दिया गया है।

Colours: फैंटम नाइट ब्लैक, लीपिंग शैडो रेड, लिनन ग्रे और जीरो डिग्री व्हाइट जैसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन दिए गए है।

Huawei Pura X View की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू

Huawei Pura X View को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है और प्री-ऑर्डर की बुकिंग भी शुरू कर दी है लेकिन यह स्मार्टफोन 28 अगस्त 2026 को सेल के लिए उपलब्ध होगा और कीमत का खुलासा भी इसी दिन होगा। इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेट वेरिएंट 12GB RAM+256 GB स्टोरेज,12GB RAM+500 GB, 12GB RAM+1 TB स्टोरेज स्टोरेज और तीन आकर्षक कलर के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।