गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी ने विभिन्न नगरपालिकाओं और पंचायतों की 46 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में 24 सीटें जीतीं हैं जबकि कांग्रेस ने 19 सीटें अपनी झोली में डाली हैं। इन चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए। विभिन्न नगरपालिकाओं, जिला और तालुका पंचायत की सीटों के लिए उपचुनाव सात अक्टूबर को हुए थे। मौजूदा प्रतिनिधियों के निधन या इस्तीफे के कारण ये सीटें खाली हो गई थीं।
ये उपचुनाव गुजरात की आठ नगरपालिकाओं की 11 सीटों, मेहसाणा और खेड़ा जिला पंचायत की दो सीटों और 33 तालुका पंचायतों की 33 सीटों के लिए हुए थे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, नगरपालिकाओं की 11 में से पांच सीटें बीजेपी ने और तीन सीटों कांग्रेस ने जीतीं जबकि अन्य तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की फतह हुई।
आंध्र प्रदेश की पांच सीटों पर उपचुनाव की कोई जरूरत नहीं : चुनाव आयोग
गुजरात के मेहसाणा और खेड़ा जिला पंचायत की दोनों सीटें कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी झोली में डालीं। बीजेपी ने 33 तुलाका पंचायत सीटों में से 19 सीटें जीतीं तो कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत का परचम लहराया।


Download Android App
Download iOS App



