Bollywood के इन 5 सुपरस्टार पर लग चूका है यौन शोषण का आरोप

Summary :

Bollywood इंडस्ट्री में कास्टिंंग काउच और यौन शोषण की खबरें नई नहीं हैं। लेकिन बहुत कम ऐसे कलाकार हैं जो इस मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं।

Bollywood इंडस्ट्री में कास्टिंंग काउच और यौन शोषण की खबरें नई नहीं हैं। लेकिन बहुत कम ऐसे कलाकार हैं जो इस मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं। शिल्पा शिंदे, ममता कुलकर्णी, कल्कि कोचलिन और कंगना रनौत जैसी अभिनेत्रियों ने कास्टिंग काउच की बातें कबूली हैं।

लेकिन ज्यादातर अभिनेत्रियों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साद ली है। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर #MeToo  कैंपेन के जरिए बहुत से लोगों समेत कई हस्तियों ने अपने साथ हुए यौन शोषण की बात दुनिया के सामने रखी थी।

आपको बताते हैं कि Bollywood के किन सितारों पर यौन शोषण का आरोप लग चुका है:

1.जीतेंद्र

Bollywood के मशहूर अभिनेता जीतेंद्र पर हाल ही में उनकी कज़िन ने उनपर 47 साल पहले यौन शोषण करने का आरोप लगाया। हालांकि, अभिनेता ने इस आरोप को पूरी तरह से निराधार बताया और कहा कि बिज़नेस को नुकसान पहुंचाने के इरादे से ईर्ष्यावश ये आरोप उनपर लगाया जा रहा है।

2. दिबाकर बनर्जी

Bollywood के मशहूर डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी पर अभिनेत्री पायल रोहतगी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। पायल ने कहा था कि फिल्म ‘शंघाई’ के ऑडिशन के दौरान दिबाकर ने उनका यौन शोषण किया, हालांकि इस मामले में कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।

3. आदित्य पांचोली

Bollywood की क्वीन कंगना रनौत ने आदित्य पांचोली पर उनके स्ट्रलिंग पीरियड में यौन शोषण करने का आरोप लगाया। अपने एक इंटरव्यू में कंगना ने आदित्य पर सनसनीखेज़ आरोप लगाएं। काफी समय तक ये मुद्दा बॉलीवुड के गलियारों में गर्माया रहा। हालांकि, आदित्य पांचोली कंगना के लगाए आरोप से हमेशा इनकार करते रहे। इतना ही नहीं उन्होंने कंगना के खिलाफ कानून कार्रवाई की भी धमकी दी थी।

4. राजेश खन्ना

दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर अनीता आडवाणी ने आरोप लगाया था कि जब वो टीनेज थी, तो राजेश खन्ना ने उनका यौन शोषण किया। अनीता ने अभिनेता पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था।

5. जैकी श्रॉफ

अभिनेता जैकी श्रॉफ पर तब्बू से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था, वह भी जब वह महज 13 वर्षीय की नाबालिग थी। कोई भी नहीं जानता कि शुरुआती खुलासा के बाद क्या हुआ लेकिन आज तक यह अनसुलझा रहस्यों की बॉलीवुड की कभी खत्म होने वाली सूची पर एक और वस्तु नहीं है।

Desk Team