गुजरात में कच्छ जिले के छसरा गांव के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें 6 लोगों की मौत जबकि 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए। घटना के बाद से ही इलाके में आसपास से हड़कंप मच गया है। कच्छ के मुंद्रा ताल्लुका के छसरा गांव में बुधवार तड़के दो गुटों के बीच झगड़ा भड़क उठा, जिसकी वजह से दोनों गुट आपस में उलझ गए।
शुरुआत आपसी बोलचाल और गाली-गलौज से हुई और फिर दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामुली बहस ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी मात्रा में कच्छ में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों समुदाय के बीच तलवार, फरसे और लकड़ी के धारदार हथियारों से जमकर झगड़ा हुआ। कच्छ में हुएइस खूनी विवाद में एक समुदाय के चार दो दूसरे समुदाय के दो लोगों की हत्या हुई है। इस मामले में फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



