राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक बड़ा हादसा हो गया है। शनिवार की सुबह ऑटो पार्ट बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। धीरे -धीरे आग पूरी कंपनी में फैल गई।आग लगने की वजह से आस- पास की जगहों पर अफरा-तफरी मच गई है। आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगी।
दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची
बता दे कि आग लगने की सूचना मिलते ही करीब एक दर्जन दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और चार घंटो से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आग इतनी बुरी तरह से फैली हुई है कि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। साथ ही स्थानीय पुलिस अधिकारी व दमकल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए है। सभी जांच में लगी हुई है, कि किस वजह से आग लगी है।
कई मजदूर कर रहे थे कंपनी में काम
जानकारी के मुताबिक पता चला है कि गांव बिनौला में जैनवियर डौबर्ट इंडिया नामक कंपनी जो दो एकड़ जमीन पर बनी हुई है।आग सुबह चार बजे के आस- पास ही लगी है। कंपनी के गोदाम में रखे कैमिकल ने अचानक से आग पकड़ ली। थोड़े ही समय में आग इस कदर फैल गई कि उस पर काबू कर पाना मुश्किल हो गया है। लेकिन इस बीच अच्छी बात ये रही कि किसी जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने से पहले कई मजदूर कंपनी में काम कर रहे थे, लेकिन आग लगने के तुरंत बाद ही सब बाहर आ गए। अभी भी दमकल के लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हुए है। इस मामले में आग लगने के कई कारणों से जांच की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



