गुरुग्राम प्रशासन ने जिले में पराली (Stubble)जलाने वालों के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। जिला प्रशासन की तरफ से बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया था कि पराली जलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। जो भी पराली जलाते हुए पाया गया। उस पर ढाई हजार रुपये का जुर्माना प्रति एकड़ के हिसाब से लगाया जाएगा।
दिशा निर्देशों को सख्ती से किया जाए लागू
बता दे कि किसानों से पराली ने जलाने की अपील की है ,क्योंकि इसकी वजह से शहर प्रदूषण होता है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि अपील करने का मतलब यह है कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा पराली जलाने के संबंध में जिन भी निर्देशों को जारी किया गया है।उसको सख्ती से लागू किया जाए के संबंध में जारी निर्देशों को सख्ती से लागू किया जाए।
सरकार पराली रोकने के लिए उठा रही है कदम
सरकार पराली जलाने की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की योजना तैयार कर रही है। कुछ ही दिनों पहले सीएम मनहोर लाल खट्टर ने कहा था कि हरियाणा सरकार न्यूनतमसमर्थन मूल्य (MSP) पर धान की पराली खरीदने की योजना बना रही है। सरकार के इस कदम से किसानों को आय का लाभ मिलेगा।सीएम खट्टर ने यह बयान दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर हो रही बैठक में दिया था। बता दे कि हर साल अक्टूबर से नवंबर के महीने में सर्दी के पंजाब-हरियाणा में धान की पराली जलाने की वजह से दिल्ली-एनसीआर प्रभावित होता है। इससे रोकने के लिए सरकार कई सारे नियम निर्देश लागू करती है।


Download Android App
Download iOS App



