बीतें दिन बुधवार रात को एक एमरजेंसी लैंडिग कराई गई । दरअसल, गोवा से आ रहे स्पाइसजेट के एक विमान कि आक्सिमक हैदराबाद हवाईअड्डे पर emergency लैंडिग कराई गई। इस घटना को लेकर डीडीसीए के सीनियर अधिकारी ने जांच के आदेश दिए है औऱ पूर्ण रूप से कहा कि यह मामले की गहराई से जांच चल रही है। विमान की आपात स्थिति में लैंडिग को लेकर डीजीसीए ने औपचारिक तौर से कहा कि विमान के केबिन में लगातार धुंआ निकल रहा था जिसकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता था औऱ यात्रियों को भी नुकसान पुहंच सकता था इसलिए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विमान में 80 यात्री थे सवार

मिली जानकारी के मुताबिक DGCA ने इस घटना को लेकर स्पष्ट किया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान यात्रियों को आपातकालीन गेट से बाहर निकाला हैदराबाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि Q400 एयरक्राफ्ट VT-SQB में 80 यात्री सवार थे। वहीं, उक्त विमान की आपात लैंडिंग के कारण बुधवार की नौ विमानों को पूर्ण रूप से डायवर्ट करना पड़ा। यह घटना बीतें बुधवार को रात 11 बजे की बताई जा रही है।
DGCA की निगरानी में था यह विमान
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि स्पाइसजेट एयरलाइन के बीतें कुछ दिनों से परेशानियों का सामना कर रहा और वित्तीय बाधाओं का भी सामना करना पड़ रहा था। यह विमान कुछ महीनों पहले से ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालनय (DGCA) की निगरानी में ही था।


Download Android App
Download iOS App



