Gurugram Crime: देश में आए दिन छोटी-छोटी बातों पर हत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे है।बता दें जब मामला पता चलता है तो बेशक कोई बड़ी बात न हो पर लोग फिर भी एक-दूसरे के जान के दुश्मन बन जाते है।ऐसा ही एक मामला दिल्ली के पास स्थित गुरुग्राम में रोड रेज की एक घटना में 56 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
तीन लोगों पर किया गया मामला दर्ज
सोमवार शाम गुरुग्राम के ट्रंक बाजार के पास रोड रेज की घटना में 56 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की वीडियो बना रहे कैमरों के फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

स्कूटी सवार पर कर दिया हमला
स्कूटी सवार ने ऑटो चालक से ऑटो हटाने को कहा तो चालक व कुछ अन्य युवकों ने सवार पर हमला कर दिया. उन्होंने उसे लात और घूंसों से बुरी तरह पीटा, और अंत में उसकी चोटों से मौत हो गई। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



