जिम ट्रेनर इमरान ने घर में घुसकर की 21 साल की मुस्कान की हत्या, CCTV से हुई पहचान; आरोपी फरार

Summary :

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय मुस्कान की उसके घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप मुस्लिम जिम ट्रेनर इमरान पर लगा है।

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में घुसकर मुस्लिम जिम ट्रेनर ने एक 21 साल की मुस्कान की चाकू गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम इमरान बताया जा रहा है। जिस वक़्त आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया, मुस्कान घर पर अकेली थी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घर में घुसकर गोदा चाकू

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्कान घर पर अकेली थी और उसकी बहनें चंडीगढ़ गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपी फायदा उठाकर मुस्कान के घर में घुसा और चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतका के दोस्त अमन ने बताया कि मुझे मुस्कान की बहन ने फ़ोन कर बताया कि जल्दी मुस्कान के घर पहुंचो, उसको किसी ने चाकू मार दिया है। अमन ने बताया कि जब तक वह पंहुचा, एंबुलेंस वहां पहले से मौजूद थी। मुस्कान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बची।

इमरान लंबे समय से परेशान कर रहा था

मुस्कान तीन बहनों में सबसे छोटी थी और उसका एक भाई (आकाश) है। वह पढ़ाई करने के साथ-साथ पार्ट-टाइम मॉडलिंग भी करती थी। मुस्कान के दोस्त अमन ने बताया कि इमरान नाम का एक लड़का काफी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था और वह पहले भी ऐसा कर चुका है।

अमन के मुताबिक, आरोपी इमरान शाम करीब 5:40 बजे मुस्कान के घर में घुसा था। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखकर मुस्कान के भाई आकाश ने आरोपी इमरान की पहचान कर ली है, जिससे उसी पर शक जताया जा रहा है।

फरार आरोपी की तलाश जुटी पुलिस

मृतका के भाई आकाश ने बताया कि मुस्कान जिस जिम में जाती थी, इमरान उसी जिम का ट्रेनर था। आरोपी हत्या को अंजाम देने के बाद से फरार है। पुलिस आरोपी को ढूंढने के लिए CCTV खंगाल रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मुस्कान और आरोपी एक-दूसरे को कुछ समय से जानते थे। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की हत्या के पीछे क्या वजह है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।