भट्टी की तरह तपी Delhi, राजस्थान में 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

Summary :

Heatwave Alert in Delhi: देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आधा मई गुजरते ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तापमान 45 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, कुछ इलाकों में पारा 48 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक पूर्वी राजस्थान, मध्य भारत के कुछ हिस्सों जैसे कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों और आसपास के मध्य भारतीय…

Heatwave Alert in Delhi: देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आधा मई गुजरते ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तापमान 45 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, कुछ इलाकों में पारा 48 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक पूर्वी राजस्थान, मध्य भारत के कुछ हिस्सों जैसे कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों और आसपास के मध्य भारतीय क्षेत्रों में तापमान 48°C के आसपास रहने की संभावना है।

Delhi Temperature Today: दिल्ली में लू का येलो अलर्ट

Heatwave Alert in Delhi
Delhi Temperature Today (Image- Social Media)

देश की राजधानी में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में धूप के साथ-साथ लू के थपेड़े लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। गर्मी का टॉर्चर सिर्फ यहीं नहीं रुका, बल्कि मंगलवार और बुधवार को कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसी सुलगती गर्मी से हीट स्ट्रोक का खतरा पैदा हो सकता है। इस स्थिति को देखते हुए IMD ने दिल्ली में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

IMD Alert Today: राजस्थान में भीषण गर्मी

Heatwave Alert in Delhi
IMD Alert Today (Image- Social Media)

भीषण गर्मी में राजस्थान भी भट्टी की तरह तप रहा है। पश्चिमी इलाकों में तो पहले से ही तापमान 47°C से ऊपर हो चुका है। राज्य के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 18 और 19 मई को 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

बढ़ती गर्मी से कब मिलेगी राहत?

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण भारत में मानसून की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन उत्तर और मध्य भारत को पूरी तरह राहत मिलने में अभी समय लग सकता है। केरल में 26 मई के आसपास मानसून पहुंचने की उम्मीद है, जो धीरे-धीरे उत्तर की तरफ बढ़ेगा। इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।