दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों का आह्वान किया कि वे बिना वजह ऑक्सीजन की कमी को लेकर चेतावनी संदेश नहीं दें। उन्होंने मीडिया से भी खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की सत्यता जांचने की अपील की।
दिल्ली में कोविड-19 प्रबंधन के नोडल मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सिसोदिया ने कहा कि इस तरह के कदमों से उन अस्पतालों को मदद देने की कोशिश प्रभावित होती है, जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आज सुबह मुझे एक अस्पताल से आपात संदेश मिला कि 18 किलो लीटर ऑक्सीजन का भंडार बचा है।’’
आज सुबह मेरे पास एक ऐसे अस्पताल का ऑक्सिजन SOS call आया जिसके पास अभी 18KL उपलब्ध है जबकि उसका एक दिन का खर्च 4.8KL है. उसकी स्टोरेज क्षमता भी 21KL ही है. यानि उसके पास क़रीब 72 घंटे का ऑक्सिजन उपलब्ध है…. 1/3
— Manish Sisodia (@msisodia) April 25, 2021
मंत्री ने कहा कि अस्पताल की रोजाना की जरूरत 4.8 किलो लीटर थी और उसकी भंडारण क्षमता 21 किलोलीटर है, इसका अभिप्राय है कि अस्पताल के पास तीन दिनों के लिए ऑक्सीजन बचा है। एक अन्य घटना का हवाला देते हुए सिसोदिया ने बताया कि छोटे अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी का हवाला दिया लेकिन बाद में पता चला कि उसके पास 30 सिलेंडर है जिनमें से 20 सिलेंडर का अभी इस्तेमाल किया जाना बाकी है।
मेरा अस्पतालों से अनुरोध है कि ऑक्सिजन की कमी को लेकर अनावश्यक अलार्म न बजाएँ. ऐसा करने से जरूरतमंद अस्पतालों तक मदद पहुँचने में समस्या आ रही है.मीडिया से भी अनुरोध है कि facts की जानकारी लेने के बाद ही ऐसी खबरें चलाएँ. …3/3— Manish Sisodia (@msisodia) April 25, 2021
उन्होंन कहा, ‘‘मैं अस्पतालों से अनुरोध करता हूं कि वे बिना वजह चेतावनी संदेश नहीं दे। ऐसे कृत्यों से उन अस्पतालों को मदद पहुंचाने की कोशिश प्रभावित होती है जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है। मीडिया भी ऐसे मामलों की खबरें देने से पहले तथ्यों की जांच करे।’’


Download Android App
Download iOS App



