ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद भी देश से आये दिन इसके मामले सामने आते रहते हैं। नया मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है। जहां बेटा नहीं होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया, जबकि पहले से उसकी दो बेटियां है। मामले में पीड़िता ने कोर्ट के सामने न्याय की गुहार लगाई है।
हुमा हाशिम नाम की पीड़िता के अनुसार उसके पति ने इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि वह बेटा पैदा नहीं कर सकी। हुमा की दो बेटियां हैं। हुमा के पति ने उसे जून 2020 में तलाक दिया था। इसके साथ ही उसने गुजारा भत्ता देने से भी इनकार कर दिया। हुमा की बेटियां 18 और 20 साल की हैं।

हुमा हाशिम ने बताया कि उसका पति हमेशा से एक बेटा चाहता था जिसके चलते महिला को कई गर्भपात से भी गुजरना पड़ा।महिला ने आगे बताया कि एक दिन उसका पति बेटी को मार रहा था, लेकिन जब महिला ने उसे बचाने की कोशिश की, तो पति ने पीड़िता को लात मार दी। और ट्रिपल तलाक दे दिया।


Download Android App
Download iOS App



