प्रेमी के साथ मिल कराई पति की हत्या

Summary :

मधुर वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतक सुरेश की पत्नी अंजू (34), उसका प्रेमी मेरठ निवासी शिवम ठाकुर (21) और एक नाबालिग के रूप में की है।

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व टीएमसी सांसद अभिषेक बैनेर्जी के यहां काम करनेवाली नौकरानी के पति सुरेश कुमार (52) की निर्मम हत्या की गुत्थी को नई दिल्ली जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ही पति की हत्या कराई थी। उसके लिए उसने एडवांस पैसे भी दिए।
डीसीपी न्यू दिल्ली मधुर वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतक सुरेश की पत्नी अंजू (34), उसका प्रेमी मेरठ निवासी शिवम ठाकुर (21) और एक नाबालिग के रूप में की है। जबकि नाबालिग का भाई अमन अभी फरार है। आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इनपुट के बाद एसीपी राजेंद्र पॉल के नेतृत्व में एसएचओ साउथ एवेन्यू सुहैब फारूकी की देखरेख में इंस्पेक्टर स्पेशल स्टाफ संजीव कुमार, एटीओ सिकंदर रॉय, इंस्पेक्टर गणेश कुमार, एसआई अवनीश, रवि आदि की टीम ने गिरफ्तार किया है। 
मधुर वर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अंजू ने  उसका पति उससे 16 वर्ष बड़ा था। घर में सट्टा चलाता था। रातों को लोग घर में आते तो उनके लिए चाय तो कभी खाना बनवाता। पति की यातनाओं के बीच जब उसे 21 साल का शिवम मिला तो उससे प्यार हो गया। दोनों के बीच रिलेश भी बन गए। इस बीच कुछ माह पूर्व पति की हरकतों से पेरशान होकर अंजू ने जहर खा लिया था। जब शिवम ने कारण पूछा तो मंजू ने उससे पति की हत्या कर आजाद करने के लिए कहा।

Desk Team

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

Summary :

NULL

कोसली: कोसली नाहड़ रोड से गत जून माह की दस तारीख से लापता म.प. के कटनी जिले के सिजेहरी गांव के मूल निवासी कमलेश सिंह के लापता होने की गुत्थी आज कोसली पुलिस ने मोबाईल फोन की कॉल रिकाडऱ् की मदद से सुलझा ली तथा कमलेश का शव खेड़ी गांव की सीमा से लगते एक खेत से बरामद कर लिया। मामला मृतक की पत्नी के अवैध संबंधों का निकला। उल्लेखनीय है कि कोसली आरओबी के समीप रहने वाले एक परिवार की महिला ने गत 13 जून को अपने पति की गुमशुदगी का मामला कोसली थाने में दर्ज कराया था। म.प. के सिजेहरी गांव की मूल निवासी महिला मायादेवी पत्नी कमलेश सिंह ने अपने पति को गत 10 जून से लापता बताया था। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दण्ड संहिता की धारा 346 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था।

महिला ने पुलिस को अपने पति का मोबाईल फोन नम्बर दिया था। पुलिस ने शक के आधार पर उसके फोन की कॉल रिकार्ड हासिल की तो खेड़ी गांव के संदीप पुत्र कंवर सिंह को उसके लगातार सम्पर्क में पाया। महिला व उसका पति कमलेश तीन-चार माह संदीप के ट्यूबवैल पर श्रमिक के रूप में रहे थे। पुलिस ने खेड़ी गांव जाकर युवक संदीप से पूछताछ की तो उसने कमलेश की हत्या करने की बात कबूल कर ली तथा बताया कि उसने लाश को खेत में दबा दिया था। मामले में मृतक की पत्नी की सहमति की बात भी संदीप ने पुलिस को बताई।

संदीप के अनुसार उसने गत 10 जून को मृतक कमलेश को खेत में ले जाकर शराब पिलाई तथा बाद में कस्सी से मारकर हत्या कर दी तथा उसके शव को खेत में दबा दिया। यह जानकारी सामने आने के बाद आज मंगलवार को पुलिस नाहड़ के नायब तहसीलदार बोद्धराज, डीएसपी अनिल, एसएचओ सुरेन्द्र कुमार व नाहड़ चौकी प्रभारी नरेन्द्र सिंह के साथ संदीप को लेकर उसके द्वारा बताए खेत में पहुँची तथा दखौरा गांव के जयप्रकाश पुत्र कूड़ाराम के खेत से कमलेश के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी भिजवाया।

– सुनील गर्ग

Desk Team