दक्षिणी दिल्ली : कालकाजी जल बोर्ड कार्यालय के समक्ष दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर दिल्ली भाजपा सचिव विक्रम बिधूड़ी और निगम पार्षद भी मौजूद रहे।
सांसद रमेश बिधूड़ी कहा कि केजरीवाल ने 700 लीटर मुफ्त पानी देने का वायदा किया था, लेकिनजलापूर्ति के लिए पानी की पाइप लाइन तक नहीं बिछाई गई हैं। जल बोर्ड का अध्यक्ष होने के बावजूद उन्होंने दक्षिणी दिल्ली में एक एमजीडी सिंगल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं लगाया।
इसके बदले टैंकर माफिया की दया पर जनता को निर्भर छोड़ दिया है। बिधूड़ी ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में 29 तालाब हैं, जो कि दिल्ली सरकार के अधीन हैं। ये तालाब कूड़ाघर में तब्दील हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



