नई दिल्ली : मैं भोगी नहीं हूं, मैं योगी हूं। यह बाते बाबा रामदेव ने सोमवार को लोधी रोड स्थित चिन्मय सभागार में ‘योगगुरु से मार्केटिंग गुरु’ कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि मैंने अपना पूर्ण जीवन भारत माता की सेवा के लिए दे दिया है। मैं एक योगी हूं और मेरा सपना है। मैं जब इस दुनिया को अलविदा कहूं तो मैं इस देश के लिए कुछ कर के जाऊं। मैं दुनिया छोड़ने से पहले 1 लाख करोड़ की चैरिटी करना चाहता हूं। अच्छे-अच्छे काम करना चाहता हूं। मैं न्यूनतम आवश्यकता से अपना जीवन जीता हूं, इसलिए में सफल हूं।
रामदेव ने कहा कि आज मुझे बहुत लोग कहते हैं कि आपने योगगुरु से बढ़कर आज एक मार्केटिंग गुरु बन गए हैं। बहुत पैसा कमाने लगे हैं। इन पैसों का आप क्या करेंगे। मैं बस उन तमाम लोगों को यही कहता हूं कि मैं भोगी नहीं मैं योगी हूं। पहले तो मुझे पता नहीं होता था कि सफलता क्या होती है, फैन, और सेलिब्रेटी क्या होता है।
HC ने रामदेव पर किताब की बिक्री और प्रकाशन पर रोक लगाई
15 साल पहले जब मैं मुंबई गया तो उन दिनों मेरी योग की क्लास खत्म होने के दौरान कुछ महिलाएं मेरी गाड़ी के बाहर खड़ी होकर फूंक मारती थी। मुझे किसी ने बताया कि वह आपको फ्लाइंग किस दे रही है। विदेश में किसी ने मुझे कहा कि बाबाजी मुझे हग करना है।
2019 में अच्छे लोगों को राज होना चाहिए
देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बाबा रामदेव ने हालांकि खुले मंच पर कुछ नहीं बोला। लेकिन उन्होंने कहा कि 2019 में जिसकी भी सरकार बने देश को चलाने वाले अच्छे लोग होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कहा कि वह भी वह सब कुछ दांव लगा कर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह भी आगे चलकर कुछ हासिल कर ही लेंगे। रामदेव ने भाजपा के बारे में कुछ नहीं कहा कि वह इस चुनाव में समर्थन करेंगे कि नहीं। लेकिन बातों ही बातों में उन्होंने यह कहा कि 2014 में कांग्रेस की सरकार में समस्या थी। आज की सरकार में समस्या नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



