नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की सबसे लंबी पिंक लाइन के शिव विहार-त्रिलोकपुरी सेक्शन की शुरुआत को लेकर शिव विहार, जौहरीपुर, लक्ष्मी गार्डन, इन्द्रापुरी सहित लोनी और आसपास के लोग खासे उत्साहित हैं। इन लोगों में इस बात को लेकर विशेष उत्साह है कि सड़क और परिवहन के साधनों की दृष्टि से पिछड़ा यह क्षेत्र मेट्रो के आगमन से राजधानी के नक्शे पर उभरकर आ जाएगा।
इस सेक्शन की अधिकारिक रूप से शुरुआत होने के बाद यहां के लोग भी दक्षिणी दिल्ली की साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, आईएनए मार्केट और राजौरी गार्डन जैसी जगहों पर खरीदारी और मौजमस्ती के लिए आसानी से जा सकेंगे। वहीं यहां के निवासियों में इस सेक्शन की शुरुआत को लेकर हो रही देरी के चलते भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हमने इस एरिया में आवागन के साधनों को बड़ा टोटा देखा है। छोटी सी दूरी तक जाने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा वाले ज्यादा किराया मांगते हैं।
साउथ कैंपस-लाजपत नगर रूट पर पिंक लाइन को मेट्रो को हरी झंडी
अगर देर रात का समय हो तो लोगों को ज्यादा किराया देने के अलावा असुविधा का भी सामना करना पड़ता है। अब जब मेट्रो का ट्रायल रन पूरा हो चुका है तो डीएमआरसी इसे चलाने में देरी क्यों कर कर रहा है। इसमें हो देरी को लेकर डीएमआरसी की अपनी दलीलें हैं।


Download Android App
Download iOS App



