भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को लोगों से कहा कि अगर दिल्ली के नगर निगमों में कोई भी रिश्वत मांगता है तो उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लें। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली में भाजपा शासित तीन नगर निगमों के मेयरों के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि पार्टी हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है और निगमों में भ्रष्टाचार पर कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाती है।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति कितने भी उच्च पद पर हो, यदि वह रिश्वत मांगता है तो वीडियो बना लीजिए, हम कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



