विपक्ष की महाबैठक तो हो चुकी है 26 दलों की बैठक में चुनाव को लेकर सहमती भी बन चुकी है। गठबंधन का नया नाम भी चुन लिया गया है। इस बीच पीएम चेहरे को लेकर भी खुब चर्चा हो रही है क्योंकि विपक्ष की बैठक से पहले माना जा रहा था कि राहुल गांधी को अगर कोर्ट से राहत मिलती है तो वो पीएम का चेहरा हो सकते है अगर कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो प्रियंका गांधी को पीएम चेहरा बनाया जा सकता है।
कांग्रेस का नहीं होगा पीएम फेस
लेकिन इन सभी कयासों को खत्म करते हुए प्रधानमंत्री उम्मीदवार की दावेदारी से कांग्रेस के पीछे हट चुकी है। जिसके बाद TMC पीएम की रेस में आ चुकी है एसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकी TMC ने पीएम फेस को लेकर अपना दावा ठोक दिया है।
पीएम फेस को लेकर TMC ने ठोका दांव
तृणमूल कांग्रेस से सांसद शताब्दी राय ने कहा है कि अगर कांग्रेस 2024 के चुनाव में पीएम पद की दौड़ में नहीं है तो ममता बनर्जी विपक्ष का प्रधानमंत्री चेहरा होंगी।
पीएम चेहरे को लेकर बीरभूम में शताब्दी ने कहा हम चाहते हैं कि हमारी नेता और राज्य की सीएम उस पद PM तक पहुंचें। लेकिन इसके लिए हमारा अगला कदम कुछ हटकर हो सकता है। सपने देखने या कोई इच्छा रखने में कोई बुराई नहीं है। दरअसल 18 जुलाई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में महागठबंधन की बैठक हुई थी इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि कांग्रेस की पीएम पद में कोई दिलचस्पी नहीं है।
आम आदमी के लिए मतभेद खत्म करना होगा
उन्होंने आगे कहा था हम जानते हैं कि हमारे आपसी मतभेद हैं। लेकिन ये इतने बड़े नहीं हैं कि हम उनको किनारे नहीं रख सकते।आम आदमी के लिए, महंगाई से जूझ रहे मध्यम वर्ग के लिए, बेरोजगारी से जूझ रहे हमारे युवाओं के लिए, गरीबों के लिए अपने मतभेदों को पीछे छोड़ सकते हैं।
लालू यादव ने बैठक को लेकर कही बड़ी बात
बेंगलुरु में हुई बैठक में बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव भी पहुंचे थे। ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए उन्होंने बंगाल कांग्रेस चीफ अधीर रंजन चौधरी पर सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने कहा था विपक्षी दलों के बीच एकता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चौधरी का नाम लिए बगैर लालू ने इस असहज मुद्दे को सोनिया और राहुल गांधी के सामने उठाया था।
शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम फेस के लिए TMC की तारीफ की
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस महीने की शुरुआत में ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पीएम चेहरा बनाने की वकालत की। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि ममता बनर्जी ने पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पश्चिम बंगाल में धूल चटा दी थी और 2024 में वे और बेहतर प्रदर्शन करेंगी और इसी कारण से वे प्रधानमंत्री बनने के लिए योग्य चेहरा हैं।
कांग्रेस पीछे हटी तो ‘INDIA’ गठबंधन की तरफ से TMC का होगा PM चेहरा
Summary :
विपक्ष की महाबैठक तो हो चुकी है 26 दलों की बैठक में चुनाव को लेकर सहमती भी बन चुकी है। गठबंधन का नया नाम भी चुन लिया गया है। इस बीच पीएम चेहरे को लेकर भी खुब चर्चा हो रही है क्योंकि विपक्ष की बैठक से पहले माना जा रहा था कि राहुल गांधी को अगर कोर्ट से राहत मिलती है तो वो पीएम का चेहरा हो सकते है अगर कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो प्रियंका गांधी को पीएम चेहरा बनाया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



