फर्जी भारतीय पासपोर्ट पर ढाका जा रहा बांग्लादेशी नागरिक IGI एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Summary :

IGI Airport : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवाकर बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को इमिग्रेशन अधिकारियों ने पकड़ लिया। आरोपी भारतीय पासपोर्ट के जरिए खुद को भारतीय नागरिक बताकर ढाका जाने वाला था, लेकिन जांच के दौरान उसकी असली पहचान सामने आ गई। मामले में IGI एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को एक यात्री मोहम्मद शमीम खान के नाम से जारी भारतीय पासपोर्ट लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-4309 से ढाका जाने के लिए इमिग्रेशन काउंटर पर…

IGI Airport : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवाकर बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को इमिग्रेशन अधिकारियों ने पकड़ लिया। आरोपी भारतीय पासपोर्ट के जरिए खुद को भारतीय नागरिक बताकर ढाका जाने वाला था, लेकिन जांच के दौरान उसकी असली पहचान सामने आ गई।

मामले में IGI एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को एक यात्री मोहम्मद शमीम खान के नाम से जारी भारतीय पासपोर्ट लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-4309 से ढाका जाने के लिए इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंचा। दस्तावेजों की जांच के दौरान अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ। इसके बाद बायो वेब पोर्टल पर उसकी पहचान का मिलान किया गया।

जांच में उसकी तस्वीर बांग्लादेशी पासपोर्ट संख्या ईबी 0432813 से मेल खा गई। इससे पुष्टि हुई कि वह भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि बांग्लादेश का रहने वाला मुस्तफा शमीम शेख है। जांच में यह भी सामने आया कि भारतीय पासपोर्ट में उसकी जन्मतिथि 9 मार्च 1974 दर्ज है, जबकि बांग्लादेशी पासपोर्ट में जन्मतिथि 9 मार्च 1973 दर्ज है।

IGI Airport

अधिकारियों ने दस्तावेज किए जब्त

इमिग्रेशन अधिकारियों ने आरोपी का भारतीय पासपोर्ट, बोर्डिंग पास, बांग्लादेशी पासपोर्ट की कॉपी, बायो वेब पोर्टल का रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज जब्त कर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिए। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने बांग्लादेशी नागरिक होते हुए धोखाधड़ी से भारतीय पासपोर्ट हासिल किया और उसी के आधार पर विदेश यात्रा करने का प्रयास किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ने भारतीय पासपोर्ट किन दस्तावेजों के आधार पर बनवाया, क्या उसने फर्जी पहचान और पते का इस्तेमाल किया था तथा इस पूरे फर्जीवाड़े में किसी एजेंट या गिरोह की भूमिका तो नहीं है।

यह भी पढ़ें : गृह मंत्री अमित शाह ने किया ‘जयप्रकाश नारायण लाइब्रेरी’ का उद्घाटन; बोले- ‘दिनकर को पढ़े बिना भारत को नहीं समझ सकते’

Avinay