Illegal Gas Refilling Racket Delhi: पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने नांगलोई के बक्करवाला इलाके में चल रहे अवैध एलपीजी रिफिलिंग और जमाखोरी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 96 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान विनोद (37), विजय (38) और वंश राज (28) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 96 सिलेंडरों के अलावा तीन वाहन, तीन वजन नापने वाली मशीन और गैस ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल होने वाले दो मेटल पाइप भी बरामद किए। डीसीपी पंकज कुमार ने बताया कि एसीपी गिरीश कौशिक की देखरेख में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एसआई योगेश, हेड कांस्टेबल प्रदीप, सत्यव्रत, अजय पाल की टीम ने यह कार्रवाई की है।
खुफिया जानकारी पर की गई छापेमारी
पुलिस के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर बक्करवाला रोड स्थित लक्ष्मी नगर इलाके में एक खाली प्लॉट पर छापेमारी की गई। यहां बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से स्टोर किए गए थे। मौके पर दो टाटा ऐस और एक बजाज मैक्सिमा टेंपो में सिलेंडर लोड पाए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी सिलेंडरों के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। ये तीनों एलपीजी डिलीवरी से जुड़े हुए थे और गैस एजेंसी से सिलेंडर उठाकर उन्हें निर्धारित स्थानों पर सप्लाई करने के बजाय अवैध रूप से जमा कर रहे थे।


Download Android App
Download iOS App




