Char Dham Yatra Security Alert: आजकल लाखों श्रद्धालु चारधाम की यात्रा कर रहे हैं, जिसको लेकर प्रशासन भी सतर्क है। इस दौरान सघन चेकिंग अभियान के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस ने संदिग्श युवक को हिरासत में लिया है। उसके पास से दो धारदार हथियार और दो एयरगन जैसी खिलौना बंदूक बरामद की गई है। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस ने बताया कि युवक को बिना किसी वैध पहचान पत्र के एक टैंट गया था। मामले में पुलिस ने गंभीरता से युवक से पूछताछ शुरू कर दी है और संबंधित टेंट चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
Char Dham Yatra Security Alert: दो धारदार हथियार और दो खिलौना बंदूकें बरामद
पुलिस के अनुसार, चारधाम यात्रा के चलते केदारघाटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। बुधवार शाम को भी पुलिस टीम टेंट, कॉलोनियों और संवेदनशील इलाकों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस को उसके ऊपर शक हुआ। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से दो धारदार हथियार और दो खिलौना बंदूकें बरामद हुई।
Also Read: JNU में MBA एडमिशन के लिए जल्द शुरू होगा दूसरा चरण, 15 मई तक पंजीकरण
Pilgrimage Security in Char Dham Yatra: टैंट वाले पर भी गिरी गाज

बताया जा रहा है कि युवक बिना किसी वैध पहचान पत्र के एक टैंट में रुका हुआ था। जांच में सामने आया कि टैंट संचालक ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए बिना किसी वैध आईडी के उसको रखा गया था। इस लापरवाही की वजह से टैंट वाले पर भी गाज गिरी है और उसके खिलाफ नियमों के उल्लंघन इ लिए चालान की कार्रवाई की गई है।
Char Dham Yatra Update: मानसिक रूप से अस्वस्थ है संदिग्श
शुरुआती जांच में युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के निवासी के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उसके घरवालों से संपर्क किया तो पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। सीओ केदारनाथ नितिन लोहनी कि शुरुआती जांच में शख्स मानसिक रूप से सही नहीं पाया गया, लेकिन फिर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ जारी है।


Download Android App
Download iOS App




